नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर हुड्डा ने चंडीगढ़ मुद्दे पर दिल्ली में बुलाई विधायक दल की बैठक

4/2/2022 9:00:43 AM

नई दिल्ली(कमल कांसल): चंडीगढ़ पर सिर्फ अपना हक जताने वाले पंजाब विधानसभा में पारित रेसोलुशन (प्रस्ताव) के विरोध में हरियाणा के विभिन्न राजनीतिक दल एकजुट हो गए हैं। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर हुड्डा ने दिल्ली में विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस दौरान कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

बता दें कि हुड्डा ने कहा कि चंडीगढ़ को लेकर पंजाब की दावेदारी उचित नहीं है। हम इसका कड़ा विरोध करते हैं। हरियाणा का बच्चा-बच्चा इसका विरोध करता है। चंडीगढ़ हमारी राजधानी है। इसी तरह, एसवाईएल नहर का निर्माण होना चाहिये। चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में पंजाब के राज्यपाल के साथ-साथ हरियाणा के राज्यपाल को भी मौका मिलना चाहिए। विधानसभा के कमरों पर पंजाब के कब्जे को मुक्त कराया जाना चाहिए। हरियाणा का अलग सचिवालय, अलग राजधानी और अलग विधानसभा चंडीगढ़ में ही बननी चाहिए। 

Content Writer

Isha