भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विजय चुघ के निधन पर जताया गहरा शोक

5/16/2021 12:27:41 AM

चंडीगढ़  (धरणी): पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय चुघ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

हुड्डा ने कहा कि आज उन्होंने अपना करीबी मित्र और एक परिवार के सदस्य को खो दिया है। चुघ एक अच्छे वकील होने के साथ ही बेहतरीन इंसान भी थे। उनसे जुड़ी बहुत सारी यादें रह-रहकर जेहन में आ रही हैं और वो हमेशा मेरे साथ जुड़ी रहेंगी। 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुघ को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि परमपिता परमात्मा से उनकी प्रार्थना है कि वो दिवंगत पुण्य-आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। साथ ही परिजनों को यह असहनीय कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Content Writer

Shivam