हुड्डा ने उठाया सवाल- प्रदेश के विकास कार्य कब से शुरू करने वाली है सरकार?

punjabkesari.in Friday, Jan 24, 2020 - 05:53 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की बीजेपी जेजेपी गठबंधन सरकार को टूटी-फूटी सरकार बताया है। उन्होंने सरकार से यह भी पूछा है कि वह प्रदेश के विकास कार्य कब से शुरू करने वाली है। चंडीगढ़ में उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में काम करने की बजाय मंत्री और विधायक आपसी विवादों में उलझे हुए हैं। इस कारण प्रदेश का विकास प्रभावित हो रहा है।

प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर भी नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के नाम पर सूबे को कर्जवान कर रही है। दूसरी बार सत्ता में लौटने के बाद पौने 3 महीने के दौरान सरकार अब तक करीब 30 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से सीआईडी विभाग का चार्ज वापस लेने पर भी नेता विपक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया दी। हुड्डा ने कहा कि पहले गृह मंत्री अनिल विज ने कहा था कि सीआईडी विभाग लेने के बाद वह ऐसे मंत्रालय के प्रभारी रह जाएंगे। जिसकी नाक, कान और आंख नहीं होगी। ऐसे में अब उनके विवेक पर निर्भर करता है कि वह गृह विभाग छोड़ते हैं या नहीं।

नेता विपक्ष ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विधानसभा में दिए गए उस बयान को भी झूठ लाया। जिसमें उन्होंने पिछले 5 साल के दौरान सदन की करीबन 84 बैठकों का हवाला दिया था। नेता विपक्ष हुड्डा ने कहा कि पिछले 5 दिन के दौरान साल के दौरान सदन की बैठक में प्रति सदस्य 39 मिनट का मिला था। सदन की सेटिंग्स बढ़ाना इतना जरूरी नहीं होता जितना सदन के काम करने के घंटों का बढऩा होता है।

रोहतक जिले की महक विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के आरोपों का भी हुड्डा ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि विधायक ने गंभीर आरोप लगाए हैं जिनकी जांच सरकार को करवानी चाहिए। पंजाब में सतलुज यमुना लिंक नहर को लेकर सर्वदलीय बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए हुड्डा ने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से हरियाणा सरकार जीत चुकी है और पंजाब से अपना बचा हुआ पानी जरूर लेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static