निकिता हत्याकांड में कांग्रेस का नाम घसीटे जाने पर बोले हुड्डा- ''आरोपी कांग्रेसी नहीं बल्कि...''

10/29/2020 9:02:53 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): बल्लभगढ़ के निकिता हत्याकांड में कांग्रेस का नाम घसीटे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहली बार मीडिया के सामने आए। हुड्डा ने कहा कि अपराधी किसी भी पार्टी का क्यों न हो उसे सजा मिलनी चाहिए। हुड्डा ने आरोपी युवक को बसपा पार्टी का कार्यकर्ता बताया है। निकिता हत्याकांड के आरोपी का कांग्रेस कनेक्शन सामने आने पर भाजपा बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस को घेरने की तैयारी में है। 

इससे पहले बल्लभगढ़ में हुई घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्पष्ट करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ घटना का आरोपी कांग्रेस से नहीं बसपा से संबंध रखता है। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे किसी भी पार्टी जाति या धर्म से हो उसको सजा मिलनी चाहिए और सरकार का दायित्व है कि उसे सजा दिलवाए। 

गौरतलब है कि आरोपी युवक तौसीफ के चाचा के लड़के आफताब अहमद नूंह से कांग्रेस विधायक हैं। आफताब अहमद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के खास माने जाते हैं। यही नहीं आरोपी तौसीफ के दादा कबीर अहमद भी पूर्व विधायक रह चुके हैं। वहीं तौसीफ के चाचा जावेद अहमद बसपा की टिकट से चुनाव लड़े थे जोकि हार गए थे। तौसीफ के पिता जाकिर अहमद भी राजनीति में काफी सक्रिय माने जाते हैं।

Shivam