हुड्डा की अपील: कांग्रेस या भाजपा को ही जनता दे वोट, क्षेत्रीय दलों से करे किनारा

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2019 - 06:46 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज): पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लोगों से अपील की क्षेत्रीय दलों को वोट ना दें, क्योंकि वह लोग वोट खराब करने का काम करते हैं। जबकि हरियाणा में मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच में है। हुड्डा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन है अपने घर पर ही पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

हुड्डा ने कहा कि बाकी जो पार्टियां हैं वह केवल वोट काटो पार्टियां है। उनका कोई जनाधार नहीं है, ये केवल वोटों को खराब करने के लिए ही मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि जनता सोच समझकर वोट करें और उन पार्टियों को चुने जिन्होंने जनता के लिए अनेक विकास कार्य किए हैं। उन्होंने जेजेपी और इनेलो पर सीधा हमला करते हुए कहा कि यह पार्टियां केवल लोगों का वोट काटने के लिए ही चुनाव मैदान में है। इनको वोट देना व्यर्थ जाएगा इसलिए जनता कांग्रेस को वोट दें क्योंकि मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में।

एग्जिट पोल के नतीजे को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि मैं पूरे प्रदेश में घूमा हूं और कांग्रेस की हवा चारों तरफ बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार पूर्ण बहुमत से सरकार कांग्रेस की बनेगी क्योंकि वोट जनता ने देना है। गौरतलब है कि तमाम मीडिया चैनल हरियाणा में अपने एग्जिट पोल में भाजपा का बहुमत दिखाया है और कांग्रेस का हरियाणा में 10 से 15 के बीच में सीट दिखाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static