हुड्डा ने दिया बड़ा बयान, कहा-कांग्रेस में शामिल होंगे और बड़े नेता

9/21/2019 10:49:53 PM

रोहतक(दीपक): पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस में बड़े संकेत देते हुए कहा कि कांग्रेस में कई और बड़े नेता शामिल हो सकते। इसके साथ ही हुड्डा ने कहा कि जब से उन्हें और शैलजा को प्रदेश में नई जिम्मेदारी मिली है तब से कांग्रेस ओर उभर कर आई है। वहीं कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा है कि प्रदेश में चुनाव को लेकर उनकी तैयारी जमीनी स्तर की है जबकि भाजपा की तैयारी पैसे के बल पर है। 



उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब भाजपा को प्रदेश से उखाड़ फेंकना है। कुमारी शैलजा आज रोहतक में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। उन्होंने टिकट बंटवारे पर भी कहा कि जल्द ही प्रत्याशियों की टिकटों का बंटवारा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों में बड़ा उत्साह है और लंबे समय से लोग इंतजार कर रहे थे। लोगों का उत्साह देखकर प्रतीत होता है कि रोहतक लोकसभा में 9 की 9 सीटों पर कांग्रेस जीतेगी।



वही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने के लिए कई बड़े नेता लाइन में है। उन्होंने कहा कि जब से शैलजा और मुझे प्रदेश में नई जिम्मेदारी मिली है लोगों की उम्मीदें बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि 10 की 10 लोकसभा क्षेत्र में हम दोनों गए हैं और लोग कांग्रेस को दोबारा लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अब तक जो घोषणाएं उन्होंने की है वह कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल की जाएंगी, वहीं भाजपा ने जो घोषणा पत्र बनाया था उसमें से एक भी लागू नहीं की गई।

Shivam