महंगाई, बेरोजगारी व विकास के मुद्दे भाजपा की डायरी में नहीं: हुड्डा (VIDEO)

4/8/2019 10:03:22 AM

रोहतक (स.ह.): भाजपा मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है और जनता अपनी समस्याओं से दिन-रात जूझ रही है। महंगाई, बेरोजगारी, विकास आदि के मुद्दे भाजपा की डायरी में ही नहीं हैं। भाजपा ने सभी ऐसे मुद्दों को गौण कर रखा है तथा ङ्क्षहदुत्व, जातिवाद तथा अन्य जहर घोलने वाली नीतियां चलाकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। देश की सेनाओं को भी राजनीति में घसीटकर गंदी राजनीति की जा रही है। यह बात रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्थानीय दिल्ली बाईपास पर कुंजीयंस मिलन समारोह के दौरान कही।

हुड्डा ने कहा कि रोहतक से दीपेन्द्र हुड्डा को हराना नामुमकिन है। रोहतक की जनता जागरूक है तथा विकास की राह को जानती व पहचानती है। दीपेन्द्र की सूझ-बूझ से ही करवाए गए कामों की बदौलत ही रोहतक आधुनिक शहर बन सका है। पिछले 5 वर्षों से भाजपा उन विकास कार्यों की देख-रेख भी नहीं करवा पाई। उन्हें विश्वास है कि रोहतक की जनता दीपेन्द्र को इस बार और अधिक मार्जन से जिताएगी। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जुमलेबाज पार्टी है। जो अपने जुमलों के बलबूते जनता से जूठे वायदे करते हैं तथा सत्ता में आने पर उन समस्याओं से साफ मुकर जाते हैं।

भारत इतने लम्बे समय से आजाद देश रहा है तो उसके विकास में भाजपा का क्या योगदान है? कांग्रेस सरकार की विकास व उपलब्धियों को लेकर कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी तथा जनता भी विकास की तुलना पर कांग्रेस को ही वोट देगी। आम आदमी पार्टी के साथ गठबन्धन पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है तथा उसमें ऐसी बातें चलती रहती हैं। कर्नल सुरेन्द्र मलिक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा कुंजीयन्स परिवार के वरिष्ठ सदस्य हैं। दीपेंद्र हुड्डा भी एक अच्छे राजनीतिज्ञों में गिना जाता है। आलम यह है कि भाजपा को रोहतक लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार ही नहीं मिल पा रहा है। इसलिए सभी कुंजीयन्स दीपेन्द्र हुड्डा को अपना पूर्ण समर्थन देते हैं। 12 अप्रैल को झज्जर में कुंजीयन परिवार एकत्रित होकर चुनाव प्रचार का बिगुल बजाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 11 अप्रैल को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक होगी। इस दौरान प्रदेश की सभी 10 सीटों पर एक साथ टिकटों की घोषणा हो सकती है। वहीं ‘आप’ के साथ संभावित गठबंधन पर हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस अकेले चुनाव लडऩे में सक्षम है?, यहां किसी गठबंधन की जरूरत नहीं है। वहीं सोनीपत से चुनाव लडऩे की चर्चाओं पर कहा कि उनका चुनाव लडऩे का इरादा नहीं है, फिर भी पार्टी फैसला करेगी तो वे अवश्य लड़ेंगे। 

Shivam