अफगानिस्तान के मसले पर बोले हुड्डा- तालिबान की नीतियों से पूरी दुनिया को नुकसान होगा

8/16/2021 11:49:20 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): तालिबान भारत और दुनिया के लिए खतरा है और 2001 में दुनिया हमारी बात मान लेती तो ये दिन देखने को नहीं मिलता। ये कहना है कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का, उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि तालिबान की नीतियों से पूरी दुनिया को नुकसान होगा, तालिबान ने तो शांति के प्रतीक महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को भी नहीं छोड़ा था। इसके इलावा, उन्होंने सरकार से अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को जल्द से जल्द निकालने की मांग भी की है। उन्होंने कहा है कि तालिबान पूरी दुनिया के लिए खतरा है।

दीपेंद्र हुड्डा ने आज रोहतक बार की सदस्यता ग्रहण की। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि तालिबान की विचारधारा से दुनिया का कोई भी मुल्क इत्तेफाक नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि तालिबानियों ने शांति के प्रतीक गौतम बुद्ध की प्रतिमा को भी नहीं छोड़ा। साथ ही तालिबान के समर्थन में आए पाकिस्तान और चाइना को चेतावनी देते हुए कहा कि जिसमे भी तालिबान के समर्थन किया वही बर्बाद हुआ है।

विनेश फौगाट के समर्थन में आए दीपेन्द्र
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा कुश्ती खिलाड़ी विनेश फौगाट के समर्थन में आए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष होने के नाते हम भारतीय कुश्ती संघ से आग्रह करते हैं कि वो विनेश फौगाट से ऐसे सवाल-जबाव न करें। उन्होंने कहा कि बेटियां हरियाणा की शान हैं और इतनी छोटी सी बात के लिए विनेश फौगाट के करियर को नहीं आंका जा सकता है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Shivam