हुड्डा समर्थकों ने जलाया तंवर का पुतला

3/3/2017 4:45:43 PM

करनाल(कमल मिड्ढा):प्रदेश कांग्रेस के दो बड़े नेता एक दूसरे के दुश्मन बन गए हैं। जिससे लगता है कि हरियाणा कांग्रेस का जहाज डूबने की कगार पर है। मिली जानकारी के अनुसार सी.एम सिटी करनाल में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर का पुतला फूंका।

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के समर्थकों ने मंगलवार लघु सचिवालय के समक्ष जगाधरी अनाज मंडी गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर डॉ. अशोक तंवर को पद व पार्टी से निकालने हेतु षडयंत्र रचने का आरोप लगाया। इसी रोष में उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंका और नारेबाजी कर रोष जताया था।