बॉन्ड पॉलिसी व पोर्टल को लेकर हुड्डा ने BJP सरकार पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

11/26/2022 4:29:54 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : आज भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक पहुंचे थे। उन्होंने वहां बीजेपी सरकार को एक बार फिर आड़े हाथों लिया है। हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर पोर्टल और बॉन्ड पॉलिसी को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पोर्टल से ही घोटाले हो रहे है। जबकि किसान के धान की पोर्टल से खरीद की जा रही जबकि किसान पोर्टल के कारण काफी परेशान है। जो धान मंडियों में आ रहा है पोर्टल में ज्यादा दिखाया जा रहा है। 

इस दौरान हुड्डा ने बॉन्ड पॉलिसी को लेकर कहा कि एमबीबीएस स्टूडेंटस की मांगे जायज है। सरकार ने बीस गुणा फीस बढ़ा दी और नौकरी की शर्त बॉन्ड में आठ साल कर दी। जिन बच्चों का काउंसलिंग में यहां नंबर आया है अब वह दूसरे राज्यों का रुख कर रहे है। 2005 से पहले सिर्फ एक मेडिकल कॉलेज था। हमने कई मेडिकल कॉलेज बनाए। बाहर के बच्चे यहां पढ़ने आने लगे। सरकार की बॉन्ड पॉलिसी से फिर बच्चे बाहर जाएंगे। वह इस मुद्दे को विधान सभा में उठाएंगे।

वहीं पोर्टल को लेकर कहा कि पोर्टल से ही घोटाले हो रहे है। पोर्टल से किसान का नंबर आएगा जबकि किसान अपनी फसल बेचने के लिए तीन दिन का इंतजार कर रहा है। यह घपले पोर्टल से हो रहे है। जब पोर्टल से ही सरकार चलनी है तो मंत्रियों और अफसरों की क्या जरूरत है। उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि जो किसानों से एमएसपी गारंटी कानून और किसानों पर दर्ज केस वापिस लेने का वायदा था, वह कोई भी पूरा नहीं किया।
 

Content Writer

Manisha rana