हुड्डा ने अनिल विज पर ली चुुुुुटकी, बोले- अगर महिलाओं का सम्मान करना आता होता तो वह शादी कर लेते

4/29/2022 12:07:08 PM

नई दिल्ली(कमल कांसल): पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अनिल विज पर चुुुुुटकी ली है। उन्होंने कहा कि विज को अगर महिलाओं का सम्मान करना आता होता तो वह शादी कर लेते।

गौर रहे कि आज सुबह ही कांग्रेंस को लेकर विज ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं का उत्तरप्रदेश में नारा देने वाली कांग्रेस हरियाणा में कुमारी शैलजा को बर्दाश्त नहीं कर सके और बेरुखी के साथ उनको उनके पद से हटा दिया गया । यह है कांग्रेस का असली चेहरा । कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान को दर्शाता है। कांग्रेस कथनी और करनी में बहुत अंतर है। इस बात का जवाब देते हुए अब हुड्ड ने विज पर तंज कसते बयान दिया है विज को अगर महिलाओं का सम्मान करना आता होता तो वह शादी कर लेते।

दरअसल हरियाणा कांग्रेस में लंबी खींचतान के बाद आखिरकार विधायक उदय भान को प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया। पार्टी के इस फैसले को हुड्डा की जीत के तौर पर देखा गया है। 

Content Writer

Isha