भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चंडीगढ़ में जनसभा करने की नहीं मिली अनुमति

5/4/2022 9:16:31 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में आज चंडीगढ़ में एक विशाल जनसभा का आयोजन होना था, मगर चंडीगढ़ प्रशासन ने धारा 144 लगाकर इसकी अनुमति नहीं दी। यह जानकारी हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धि राजा ने दी। जनसभा की अनुमति ना मिलने पर उन्होने पंचकूला में युवा कांग्रेस की तरफ से एक भव्य काफिला काफिला निकाला।

दिव्यांशु ने बताया कि एमएलए हॉस्टल परिसर में भी कांग्रेस ने इस आयोजन के लिए स्वीकृति मांगी थी, मगर कांग्रेस को यह स्वीकृति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि हरियाणा के अंदर सोनीपत से लेकर अंबाला और पंचकूला तक अपार जनसमूह भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा उनकी टीम का अभिनंदन करने के लिए एकजुट हुआ। इसे देखकर सत्ता पक्ष और आम आदमी पार्टी जैसे राजनीतिक दल जो हरियाणा में सक्रिय हैं, उन सब की नींद हराम हो गई है। दिव्यांशु ने कहा कि राजनीतिक कारणों से चंडीगढ़ के अंदर कांग्रेस का आयोजन ना होने देना लोकतांत्रिक व्यवस्था में ठीक नहीं है। हरियाणा में 2024 के चुनाव में प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जनसभा करने की इजाजत ना मिलने पर उन्होने कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशअध्यक्ष उदय भान और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आगमन पर पंचकूला में युवा कांग्रेस की तरफ से एक भव्य काफिला निकाला।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Vivek Rai