हुड्डा की जुबां पर आया दिल का दर्द, पढ़े पूरी खबर

1/17/2017 9:09:33 AM

रोहतक:आखिकार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल का दर्द जुबां पर आ ही गया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गई इस बात का उनके दिल में कोई गम नहीं है लेकिन रोहतक सीट हारी इस बात का मलाल है। यह मलाल तभी खत्म हो सकता है जब आने वाले चुनाव में उनकी पार्टी का उम्मीद्वार सबसे ज्यादा वोटों से जीतेगा। यह बात उन्होंने देर शाम एक कार्यक्रम में व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि उन्हें मौका मिला था सेवा करने का, चाहे सांसद के रूप में या मुख्यमंत्री के रूप में। लोगों के आशीर्वाद से 10 साल प्रदेश की सेवा करते हुए उनका प्रयास रहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसके पैमाने पर वह खरा उतरें। उन्हें संतुष्टि भी है इन 10 सालों में पूरे देश में हरियाणा नम्बर एक पर पहुंचा जिस दिन उन्होंने सत्ता छोड़ी उस दिन हरियाणा देश का नम्बर 1 प्रदेश था लेकिन अब हरियाणा पिछड़ रहा है। जो नम्बर एक हरियाणा था आज वह किसी पैमाने पर 12वें नम्बर पर है तो किसी में 14वें पर। इस मौके पर पूर्व विधायक बी.बी. बत्तरा, पूर्व मंत्री कृष्ण मूॢत हुड्डा, चक्रवती शर्मा, मेयर रेनु डाबला, गुलशन डंग, रोशन उप्पल, नंद कपूर, गुलशन जुनेजा, देवेंद्र बत्तरा, रामनाथ सचदेवा समेत गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे।