हरियाणा में लव मैरिज का खौफनाक अंत, शादी के 15 दिन बाद भागा युवक, युवती ने उठाया ये कदम

4/5/2024 1:01:59 PM

फरीदाबाद : कहते है ना कि प्यार में इंसान पागल हो जाता है वो कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाता है। ताजा मामला फरीदाबाद से सामने आया है जहां एक युवती प्यार के लिए घर से भाग गई और लव मैरिज कर ली लेकिन इस लव मैरिज का खौफनाक अंत हुआ। 

जानकारी के मुताबिक लड़की ने 4 मार्च को घर से भागकर प्रेमी के साथ शादी की थी। आरोप है कि 15 दिन बाद ही प्रेमी ने अपनी नई नवेली दुल्हन को ठुकरा दिया। लड़की मायके आ गई और प्यार में मिले धोखे से आहत होकर 31 मार्च को घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। युवती की बीते दिन दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

प्रेम विवाह के बंधन में 15 दिन बाद ही आई दरार

बता दें कि बदरपुर बॉर्डर इलाके में रहने वाली प्रियंका को इलाके में ही किराए पर रह रहे युवक अर्जुन से प्यार था। दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए तो वे घर से भाग गए और 4 मार्च को शादी कर ली। दोनों ने फरीदाबाद कोर्ट में कोर्ट मैरिज की और फिर फरीदाबाद के सेक्टर 11 के आर्य समाज मंदिर में 7 फेरे भी लिए। दोनों के प्रेम विवाह के बंधन में 15 दिन बाद ही दरार आ गई। लड़की ने जिस प्यार की खातिर अपने परिजनों को छोड़ा, उसी प्यार ने उसे 15 दिनों में धोखा दे दिया। युवक अर्जुन शादी के 15 दिन बाद ही घर छोड़कर भाग गया। इसके बाद लड़की अपने पिता के घर लौट आई।

बिहार का रहने वाला है अर्जुन 

अर्जुन मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले का रहने वाला है और वह लोग मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी की रहने वाले हैं। लड़की के भाई सतेंद्र प्रताप ने बताया कि अर्जुन उसकी बहन को 15 दिनों में ही प्रताड़ित करने लगा और फिर उसे छोड़कर भाग गया। उसके माता-पिता और वह खुद इस शादी से खुश नहीं थे, लेकिन फिर भी बेटी की खुशी को चाहते हुए उसके पिता ने अर्जुन से बात की। आरोप है कि अर्जुन ने दहेज की मांग करते हुए प्रियंका को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। अर्जुन ने धमकी दी कि प्रियंका को उसके पास भेजा तो वह उसे काटकर फेंक देगा। उसके पिता 31 मार्च को उसे घर लेकर आ गए थे। बहन घर आने के बाद दूसरी मंजिल पर सोने के लिए चली गई थी। वहां से उसने छलांग लगा दी। उसे काफी गंभीर चोट आई थी। प्रियंका को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान बीते दिन उसकी मौत हो गई। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana