Panchkula में दर्दनाक हादसा; क्रेन पलटने से 2 हेल्परों की मौत...भयानक मंजर देख लोगों की कांपी रूह

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 09:12 PM (IST)

पंचकूला (उमंग) : पंचकूला से आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे में क्रेन पलटने से 2 हेल्परों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान मनीष और नवीन के रूप में हुई है। मनीष मूलरूप से बिहार और नवीन हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। यह हादसा उस समय हुआ जब क्रेन की मदद से एक भारी जनरेटर को वाहन पर चढ़ाया जा रहा था। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि दोनों हेल्पर क्रेन के ऊपरी हिस्से पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। क्रेन पलटते ही दोनों हेल्पर नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि भारी जनरेटर लोड करने के दौरान क्रेन का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा लापरवाही के कारण हुआ या किसी तकनीकी खराबी की वजह से।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static