कैथल में जम्मू-कटरा हाइवे पर भयानक हादसा, मौके पर थमी महिला की सांसे...3 घायल, पंजाब से माथा टेककर कलायत लौट रहा था परिवार
punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 01:57 PM (IST)
कैथल : हरियाणा के कैथल के बरटा गांव में जम्मू-कटरा हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में कलायत निवासी निशा गुप्ता की मौके पर जान चली गई। वहीं हादसे में कार में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर अचानक दूसरी तरफ से एक कार गलत दिशा में ऊपर चढ़ आई।कारों को टक्कर से रोकने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। वहीं भयानक हादसा घटित हो गया। हादसा इतना खौफनाक था कि महिला की मौत हो गई और तीन लोग जख्मी हो गए। कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई।
पंजाब के नकोदर से धार्मिक स्थल से माथा टेक कर पूरा परिवार देर रात कार से वापस कलायत लौट रहा था। तभी रास्ते में दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।