कलायत में NH -152 पर भयानक हादसा, धान के ट्रक को तेल के टैंकर ने मारी टककर...ड्राइवर की दर्दनाक मौत
punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2026 - 12:43 PM (IST)
कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल के कलायत में नेशनल हाईवे-152 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव सिमला के पास खड़े धान से भरे ट्रक में पीछे से तेल के टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेल के टैंकर में आग लग गई।
आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और टैंकर के अंदर बैठा चालक बाहर नहीं निकल पाया। इस हादसे में चालक की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक चालक राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने गाड़ी मालिक से संपर्क कर हादसे की सूचना भेज दी है।
कलायत थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं इस भयानक हादसे को देख लोग दहल उठे।