रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर खौफनाक हादसा: काली बोलेरो ने दो बाइकों को उड़ाया; महिला और बच्चे समेत 5 गंभीर

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 08:29 PM (IST)

 रेवाड़ी(महेंद्र भारती):   रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर गांव भटेड़ा के पास शुक्रवार शाम सड़क हादसे में एक बच्चे और महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब महेंद्रगढ़ की ओर से रेवाड़ी आ रही एक बाइक की सामने से आ रही काली बोलेरो से टक्कर हो गई। इसी दौरान दहलावास-गुलाबपुरा रोड से मुख्य सड़क पर चढ़ रहा दूसरा बाइक सवार भी बोलेरो की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी पहुंचाया। डहीना चौकी पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम से ERV को हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर दो क्षतिग्रस्त बाइक और काली बोलेरो गाड़ी मिली। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static