गोहाना मे ड्रेन नंबर-8 बाईपास सड़क पर भीषण सड़क हादसा, मची चीख-पुकार
punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 06:40 PM (IST)
गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना में ड्रेन नंबर-8 के पास सोनीपत से रोहतक रोड को जोड़ने वाली बाईपास सड़क पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वहीं मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
तीन बाइक सवार युवक हाइड्रा वाहन से टकराए
जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन युवक सोनीपत मोड़ की तरफ से जा रहे थे की सामने से आ रहे एक हाइड्रा वाहन से आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही गोहाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार हादसे में घायल हुए तीनों युवकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी पहचान कराने के प्रयास कर रही है प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण मानी जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए बाईपास सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू कराया।