हॉरर किलिंगः गोहाना में नाबालिग लड़की को मिली प्रेम की सज़ा

3/27/2017 3:57:04 PM

गोहाना (सुनील जिंदल):गोहाना में एक बार फिर से हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है। जिला सोनीपत के गोहाना सदर पुलिस थाना में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसके शव को जलाने की शिकायत दी। पुलिस में युवक ने शिकायत दी कि साक्षी नाम की लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। कल लड़की को मेरे साथ देख लिया। मुझे जान से मारने की धमकी भी दी गई। लड़की के परिवार वालों ने बीती देर रात उसकी हत्या कर उसके शव को श्मशान में ले जा कर जला दिया। दोनों एक ही गांव के हैं, जिसकी वजह से उनके परिवार वाले नाराज थे। पुलिस ने युवक के बयान पर नाबालिग लड़की के माता-पिता सहित तीन पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फूल कुमार एसएचओ गोहाना सदर थाना ने बताया कि हमें नाबालिक लड़की नाम साक्षी उम्र करीब सत्रह साल की हत्या की शिकायत उसके प्रेमी विक्की ने आज पुलिस को दी है। युवक ने बताया कि साक्षी नाम की लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। कल लड़की को उसके घरवालों ने मेरे साथ देख लिया। मुझे जान से मारने की धमकी भी दी गई। लड़की के परिवार वालों ने बीती देर रात उसकी हत्या कर उसके शव को शमशान में ले जा कर जला दिया। लड़का और लड़का दोनों एक ही गांव और पडोस के रहने वाले हैं। अभी जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। लड़की के श्मशान से जो हड्डी मिली उन्हें मधुबन डीएनए के लिए भेजा जाएगा।