अस्पताल प्रशासन मॉक ड्रिल में रहा व्यस्त, महिला ने शौचालय में जन्मा बच्चा(video)

12/22/2017 10:00:40 AM

कैथल(जोगिंदर कुंडू):जब पूरा प्रदेश भूकम्प की मॉक ड्रिल में व्यस्त था तो उसी दौरान एक महिला ने शौचालय में बचे को जन्म दिया। ये घटना कैथल के नागरिक अस्पताल की है। गांव मानस की रहने वाली सुमन को कल रात डिलीवरी के लिए अस्पताल लाया गया था।

परिजनों ने बताया कि सुबह से ही अस्पताल प्रशासन मॉक ड्रिल के लिए अभ्यास कर रहा था जिसकी वजह से मरीजों की कोई संभाल नहीं हो रही थी।जब सुबह साढ़े 10 बजे महिला को टॉयलेट के लिए ले जाय गया तो महिला ने वहीं पर बच्चे को जन्म दे दिया। जब अस्पताल प्रशासन को इसका पता चला तो आनन-फानन में जच्चा-बच्चा की संभाल की गई। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है। अस्पताल में मॉक ड्रिल के चलते कई मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी ।

जिला उपायुक्त सुनीता वर्मा से पूछा गया तो उन्होंने कहा की मॉक ड्रिल हमारा फर्स्ट एक्सपीरियंस था, जिसके चलते कई गलतियां हुई हैं। अगली बार उन गलतियों को सुधारा जाएगा।