अस्पताल के बिल काउंटर से महिला एग्जीक्यूटिव ने चोरी किए 9800 अमेरिकी डॉलर

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 07:18 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-53 स्थित एक निजी अस्पताल के बिल काउंटर से नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। अस्पताल के बिलिंग काउंटर पर तैनात महिला एग्जीक्यूटिव पर कैश काउंटर से 9800 अमेरिकी डॉलर (लगभग 8.2 लाख भारतीय रुपये) और 50 हजार रुपये की नकद राशि चोरी करने का आरोप है। अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, शैलबाई इंटरनेशनल अस्पताल के प्रतिनिधि ने  शिकायत में बताया कि 24 अगस्त को अस्पताल के कैश काउंटर से विदेशी मुद्रा सहित भारी रकम गायब पाई गई। अस्पताल की आंतरिक जांच में सामने आया कि बिलिंग काउंटर एग्जीक्यूटिव ने अपने पद का गलत फायदा उठाते हुए काउंटर में रखे नौ हजार 800 यूएस डॉलर तथा 50 हजार रुपये चोरी करने का आरोप है। 

 

जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। अस्पताल के कैश काउंटर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि पूरी घटना का क्रम स्पष्ट हो सके। इसके अलावा, बिलिंग काउंटर के दैनिक कैश रजिस्टर और लेनदेन के रिकॉर्ड की भी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

static