हरियाणा में ऐसा होटल जहां सैनिक व पुलिस जवानाें से नहीं लिए जाते खाने के पैसे

11/10/2019 1:33:19 PM

फतेहाबाद(रमेश): देश सेवा का जुनून किस कदर सिर चढ़कर बोलता है इसका उदाहरण एक होटल मालिक ने दिया है। हरियाणा में एक ऐसा होटाल मालिक जो कि अपने होटल पर सैनिकों और पुलिस कर्मचारियों से खाने का बिल नहीं लेता है। होटाल संचालक ने सर्जिकल स्ट्राइक से प्रभावित होकर होटल में सैनिकों और पुलिस कर्मचारियों के लिए खाना फ्री किया। इसके लिए उन्होंने होटल पर सेना के जवान और पुलिस कर्मचारी खाने का बिल देकर ना करें शर्मिंदा का फ्लेक्स भी लगाया है। 



हिसार रोड पर नेशनल हाईवे नंबर-9 पर स्थित गांव खाराखेड़ी के पास एक ऐसा होटल भी है जहां सेना के जवानों और पुलिस कर्मचारियों के लिए खाना मुफ्त है। खाराखेड़ी गांव के पास मंदिर वाला होटल के नाम से प्रसिद्ध होटल पर यह सुविधा शुरू की गई है। होटल का संचालक पुलिस कर्मचारियों और सेना के जवानों से खाने का बिल नहीं लेता। 



होटल संचालक मोहन गढ़वाल ने बताया कि पुलिस और सेना के जवान हमारे देश की सेवा कर रहे हैं। सेना के जवान जहां देश की सीमा पर हमलावरों से दो दो हाथ कर अपनी जान देश के लिए न्योछावर करते है, वहीं पुलिस कर्मचारी देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। पुलिस और सेना दोनों ही देश की सेवा करते हैं। ऐसे में उनसे खाने का बिल ना लेना उसकी छोटी पहल है। 



उन्होंने बताया कि जब सेना के जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी, तो उसके मन में भी इन देशभक्तों की सेवा करने की बात आई। इसके बाद उन्होंने अपने ढाबे पर सैनिकों और पुलिस कर्मचारियों के लिए खाना फ्री कर दिया। इसके लिए बकायदा उसने अपने होटल पर फ्लेक्स भी लगाया है, जिसमें लिखा है कि सैनिक और पुलिस के जवान खाने के बिल देकर शर्मिंदा ना करें। 



मोहन गढ़वाल ने बताया कि सैनिकों व पुलिस कर्मचारियों से खाने का बिल ना लेकर वह देशभक्ति की एक छोटी सी पहल की है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य नागरिकों को भी सैनिकों व पुलिस कर्मचारियों से इसी प्रकार प्रेम व्यवहार करना चाहिए। इस दौरान होटल पर खाना खाने आये पुलिस कर्मचारी हरदीप ने होटल संचालक की इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि देश के हर नागरिक को सेना के जवानों और पुलिस के लिए ऐसी भावना होनी चाहिए।

Edited By

vinod kumar