मकान बेचने के नाम पर की ठगी

1/18/2019 10:52:04 AM

यमुनानगर (ब्यूरो): राजा गार्डन विष्णु नगर कालोनी निवासी अनु ने बताया कि उन्हें रिहायशी मकान खरीदना था। इस दौरान उनकी मुलाकात जवाहर नगर कालोनी निवासी सङ्क्षतद्र सिंह के साथ हुई। उसने उसे मकान दिखाया। मकान उनकी पसंद आ गया। जिस पर 2015 में उसके पति रविंद्र के साथ सङ्क्षतद्र सिंह का 24 लाख 10 हजार रुपए में मकान का सौदा तय हुआ था। उन्होंने आरोपियों को मकान के बयाने के रूप में 7 लाख रुपए दे दिए और जल्द ही मकान की रजिस्ट्री करवाने का आश्वासन दिया। मगर उन्होंने आरोपियों को 3 लाख 65 हजार रुपए देकर मकान की रजिस्ट्री की तिथि आगे बढ़वा ली। आरोपियों सङ्क्षतद्र सिंह ने उन्हें डीलर मॉडर्न कालोनी निवासी मनोज कुमार तथा फाइनैंसर विष्णु नगर कालोनी निवासी सतीश गुप्ता से मिलवाया। 

आरोपियों ने उसके पास से उक्त मकान का लोन चुकाने के नाम पर 7 लाख रुपए हड़प लिए। इसके बाद आरोपियों ने उक्त मकान पर एक अन्य बैंक से 13 लाख 67 हजार रुपए का लोन ले लिया। जिसकी किस्त भी आरोपियों ने नहीं भरी। उसने आरोप लगाया कि तीनों आरोपियों ने धोखे से मकान दिलवाने के नाम पर उनके पास से 17 लाख 65 हजार रुपए हड़प लिए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, ए.एस.आई. जगमाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

Deepak Paul