कैसे सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था, आधी सड़क पर अवैध पार्किंग

12/11/2019 3:51:25 PM

गोहाना(सुनील जिंदल) : गोहाना में अवैध पार्किग व ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने के लिए गोहाना में पुलिस प्रशासन ने शहर में दिन के समय बड़े वाहनों की एंट्री पर बेन कर दिया है। इसके अलावा रॉग साइड पार्किंग व चलने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कस्ते हुए चालान काटने शुरु कर दिए है।  



गौरतलब है कि गोहाना में पिछले कुछ महीनों से शहर में रॉग साइड पार्किंग के चलते लोग अपनी गाड़ियों को सड़क किनारे खड़े कर चले जाते थे जिस के चलते शहर में सारा दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। जिस कारण शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए गोहाना में ट्रैफिक पुलिस के जवानों की संख्या को भी बढ़ाया और साथ ही दिन के समय में भारी वाहन चालकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। जिससे शहर में बन रही समस्या को दूर किया जा सके। 

वही बताया जा रहा है कि गोहाना में अवैध तरीके से गाड़ी पार्किंग की समस्या लोगों के लिए नासूर बनती जा रही है। हालात यहां तक आ गए थे कि लोग कानून की नाक के नीचे अवैध पार्किंग कर कानून की खुलेआम धज्जियाँ उड़ा रहे थे। अवैध पार्किंग के चलते आए दिन शहर में घंटो जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके बावजूद प्रशासन अवैध पार्किंग को रोकने में असफल हो रहा था। 



गोहाना में अवैध पार्किंग की समस्या का कोई भी स्थाई समाधान नहीं निकल पा रहा था। आए दिन शहर के मुख्य मार्गो, मार्किट, बस स्टैंड पर घण्टों जाम लगा रहता है। हालात ये हैं कि अवैध पार्किंग के चलते दुर्घटनाएं होती रहती हैं लेकिन इसके बावजूद लोग बाज नहीं आते है। इसी समस्या को देखते हुए अब गोहाना प्रशासन ने एसडीएम के आदेश पर गोहाना शहर में दिन के समय भारी वाहन चालकों की एट्री पर बेन लगा दिया और साथ में रॉग साइड पार्किंग व कानून तोड़ने वालो के खिलाफ सख्ती दिखते हुए बड़ी संख्या में चलान काटे है। गोहाना के एएसपी ने बताया अवैध तरके से सड़क पर गाड़ी खड़ी करने वालो की गाड़ियों के फोटो खींच कर उनके घर पर चालान भी भेजे जा रहे है। 

Isha