पंचकूला में 9 दिन से आमरण अनशन पर बैठे HPSC अभ्यर्थी, समर्थन देने पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 03:23 PM (IST)

पंचकूला (उमंग) : पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित धरना स्थल पर चल रहे एचपीएससी अभ्यर्थियों के आमरण अनशन को समर्थन देने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने अनशनकारी अभ्यर्थियों से बातचीत की। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) अभ्यर्थी संघर्ष समिति के 30 से अधिक अभ्यर्थियों ने आज 9वें दिन भी धरना जारी रखा। 

पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर आमरण अनशन पर बैठी तीन अभ्यर्थियों पल्लवी, सुमन, सुरेंद्र और रमनदीप का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत अंकों की शर्त समाप्त करने समेत अन्य मांगें के लिए अभ्यर्थी संघर्ष कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अभ्यर्थियों के आंदोलन को समर्थन दिया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी अनशन जारी रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

static