HSGPC को सुप्रीम कोर्ट से जल्द न्याय की उम्मीद: झींडा

4/17/2017 4:15:18 PM

रानियां (विर्क):स्थानीय जीवननगर रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में एच.एस.जी.पी.सी. की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी प्रधानता एच.एस.जी.पी.सी. के जिलाध्यक्ष मालिक सिंह की प्रधानगी में की गई जिसमें एच.एस.जी.पी.सी. के प्रधान जगदीश झींडा ने शिरकत की। बैठक में अनेक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में एच.एस.जी.पी.सी. के बारे में चल रही चर्चा पर भी विचार-विमर्श कर स्थिति स्पष्ट करते हुए प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि एच.एस.जी.पी.सी. में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। विधानसभा में 2014 में पास होने के बाद राज्यपाल की मान्यता के बाद पूरी तरह से संवैधानिक तरीके से गठन किया गया था। इसके अलावा सभी खबरें निराधार हैं और एच.एस.जी.पी.सी. में फूट डालने के लिए ऐसा किया जा रहा है। सिख संगत ऐसा बर्दाश्त नहीं करेगी और एकजुट होकर हरियाणा का हक लेगी। 

हरियाणा के गुरु घरों की सेवा संभाल हरियाणा की सिख संगत ही करेगी जिसके लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। अकाल तख्त पर पेश होने पर अपनी स्थिति को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि सिख धर्म की सर्वोच्च संस्था की धार्मिक सर्वोच्चता को मंजूर किया है। उन्होंने कहा कि वह एच.एस.जी.पी.सी. की मजबूती के लिए वचनबद्ध हैं। इसके उपरांत जगदीश झींडा एच.एस.जी.पी.सी. के संरक्षक मा. संपूर्ण सिंह का कुशलक्षेम जानने पहुंचे। इस अवसर पर जगदेव मटदादू, सेवा सिंह विर्क, सुखचैन सिंह, सुखदेव सिंह, डा. गुरचरण सिंह, गुरनाम झब्बर, निर्मल सिंह, सरदूल सिंह कोटली, जसविंद्र सिंह, दर्शन सिंह, बली सिंह, महां सिंह ढिल्लों नाईवाला सहित अनेक सिख संगत उपस्थित थे।