HSGPC ने संभाली ऐतिहासिक गुरुद्वारे की कमान, खालसा बोले-हरियाणा की हवा पंजाब में नहीं जाएगी

9/27/2022 11:53:59 PM

अंबाला(अमन): हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आज अंबाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में चार्ज लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए जसबीर सिंह खालसा ने कहा कि हरियाणा के प्रधान जगदीश झींडा हैं,उनसे कोई विवाद नहीं है। अब हरियाणा की हवा पंजाब की तरफ नहीं जाएगी। हरियाणा गुरुद्वारों का लेखा-जोखा बाद में लिया जाएगा,लेकिन आज चार्ज लिया गया है।  

उन्होंने कहा कि हरियाणा की हवा पंजाब के तरफ नहीं जाएगी। सुखबीर सिंह बादल ने बयान दिया था कि अलग कमेटी होने से सिखों की भावना को ठेस पहुंचेगी। इस पर जसबीर सिंह ने कहा कि अगल कमेटी होने से किसी भावना आहत नहीं हुई है, हमारा हक हमें मिला है। साथ ही पंजाब और हरियाणा के साथ चल रहे SYL व चंडीगढ़ के मुद्दों पर उन्होंने कहा कि हरियाणा हक उसे मिलना चाहिए। अगर जरूरत पड़ने पर हम हरियाणा के साथ खड़े है।   

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

News Editor

Ajay Kumar Sharma