HSVP में झूठे एफिडेविट को लेकर 175 लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

7/11/2017 3:36:52 PM

पंचकूला (मुकेश/चंदन):हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के एस्टेट ऑफिसर की शिकायत पर पंचकूला पुलिस ने हुडा ऑफिस में झूठे एफिडैविट दायर करने वाले हरियाणा के अलग-अलग जिलों के करीब 175 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। जिन लोगों ने झूठे एफिडैविट दायर किए हैं उनमें एक लैफ्टिनैंट कर्नल, एक कैप्टन, एक जस्टिस और 2 पूर्व विधायक के नाम भी हैं। पुलिस ने धारा 420 के तहत इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें झूठे एफिडैविट के आधार पर एक से ज्यादा फ्लैट हासिल किए गए हैं।

-पंचकूला सैक्टर-5 थाना पुलिस ने लैफ्टिनैंट कर्नल विजय कुमार निवासी न्यू दिल्ली, कैप्टन ए.के. वर्मा निवासी सैक्टर-16 पंचकूला, जस्टिस जे.एम. टंडन निवासी स्पैशल फ्लैट्स बाबा खड़क सिंह मार्ग न्यू दिल्ली, पूर्व विधायक गया लाल निवासी फरीदाबाद, शकरुल्ला खान पूर्व विधायक गुरुग्राम, जिंदल कुमार निवासी ओल्ड हाऊसिंग बोर्ड कालोनी सैक्टर-19 पंचकूला, सुजन निवासी राजीव नगर गुरुग्राम, कृष्ण कुमार निवासी रामगढ़ पंचकूला, नरेश कुमार निवासी रोहतक, भारत राम निवासी कैथल, सतबीर सिंह निवासी राजीव कालोनी सैक्टर-17 पंचकूला, सुभाष चंद्र निवासी सैक्टर-26 पंचकूला, डी.एन. सचदेवा निवासी सैक्टर-19 चंडीगढ़, खरत लाल निवासी सैक्टर-23 चंडीगढ़, हरिकृष्ण निवासी अम्बाला कैंट, मेधराज सिंगला निवासी सैक्टर-16 पंचकूला, एस.पी. वोहरा निवासी सैक्टर-10 चंडीगढ़, अमृतलाल बख्सीनिवासी सैक्टर-12 पंचकूला।

-वी.पी. भल्ला निवासी सैक्टर-18 चंडीगढ़, हितेंद्र सिंह निवासी सैक्टर-12 पंचकूला, उमेद सिंह यादव निवासी सैक्टर-8 पंचकूला, बंसी राम निवासी सैक्टर-32 चंडीगढ़, महा सिंह निवासी सैक्टर-20 चंडीगढ़, ज्ञान सिंह निवासी सैक्टर-27 चंडीगढ़, विक्रम सिंह यादव निवासी महेशपुर, मुकेश तनेजा निवासी हिसार, अंकुश कुमार निवासी रिवाड़ी, हरि सिंह निवासी फतेहाबाद, सरोज देवी निवासी कैथल, संतोष कुमारी निवासी करनाल, पृथ्वी सिंह निवासी सैक्टर-27 चंडीगढ़, राजिंद्र निवासी सैक्टर-15 पंचकूला, हरि चंद निवासी नारायणगढ़, रमेश चंद्र निवासी सैक्टर-15 पंचकूला, जसपाल सिंह निवासी खडग़मंगोली पंचकूला, सुंदर श्याम निवासी रोहतक, महावीर सिंह निवासी रोहतक, अनीता निवासी इंदिरा कालोनी रोहतक, चंबल सिंह निवासी सैक्टर-19 चंडीगढ़, लीलु निवासी मॉडल टाऊन, शकरुल्ला खान निवासी सैक्टर-9 पंचकूला, फूल सिंह निवासी सैक्टर-8 पंचकूला हैं। 

चमेली देवी, सुभाष सतीजा, बहल सिंह यादव, ललित कुमार शर्मा, मांगे राम गुप्ता, सज्जन सिंह, पी.के. गुलाटी, शीला मित्तल, जयपाल कपूर, अनूप सिंह, प्रदीप कुमार, लखबीर सिंह बेदी, गुरदेव सिंह,पिर्थी सिंह, वेद प्रदाश, सतबीर सिंह, मायाराम, अनिल कुमार, सावित्री हुड्डा निवासी हुडा स्टाफ क्वाटर्स रोहतक व अन्य के नाम केस में दर्ज हैं।