सर्वोत्तम खेल नीति के चलते खेलों का हब बना हरियाणा: सत्यदेव आर्य

2/23/2019 10:47:44 AM

हिसार(योगेन्द्र): राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा कि सर्वोत्तम खेल नीति के कारण आज हरियाणा खेलों का हब बन गया है। यहां के खिलाडिय़ों ने विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर पूरा प्रदेश गौरवान्वित है। राज्यपाल शुक्रवार को महाबीर स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति तृतीय अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर संबोधित कर रहे थे। इसके पहले पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों एवं विंग कमांडर साहिल गांधी को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
खिलाडिय़ों को नशे से दूर रहते हुए खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई।

कबड्डी पर आधारित डॉक्यूमैंट्री फिल्म भी दर्शकों को दिखाई गई।  पहली बार हिसार आए राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ  ऑनर दिया गया। खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि खिलाडिय़ों के लिए प्रदेश के 10 जिलों में 25-25 करोड़ रुपए की लागत से मल्टीपर्पज हॉल बनाने की योजना पर भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि हिसार में एक करोड़ ईनामी वाली यह तीसरी प्रतियोगिता है। इसके पहले सोनीपत एवं जींद में इस प्रकार की प्रतियोगिता हो चुकी है। 


कबड्डी में हरियाणा ने बिहार को दी मात 
हिसार(अश्वनी):  प्रतियोगिता के पहले दिन 8 मैच खेले गए। पहले मैच में हरियाणा ने बिहार को हराते हुए 16 अंकों से जीत हासिल की है। वहीं इंडियन रेलवे ने महाराष्ट्र को पछाड़ते हुए 29 अंकों से जीत दर्ज की। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच हुए मैच में उत्तराखंड 9 अंकों से विजेता बना है। वहीं सॢवस और ओ.एन.जी.सी. में हुए मैच में सॢवस 26 अंकों से जीत चुकी है। इस 3 दिवसीय प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लेना था लेकिन कर्नाटक, एयर इंडिया और बी.एस.एफ. की टीमें नहीं पहुंची।
 

Deepak Paul