भाजपा नेता कभी मुख्यमंत्री तो कभी पार्टी के नाम पर इकट्ठा कर रहे पैसे : हुड्डा

4/4/2019 1:29:05 PM

चंडीगढ़ (बंसल): कांग्रेस की 6 दिन की परिवर्तन यात्रा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस समन्वय समिति के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। वह अपने फ्लैट पर पत्रकारवार्ता कर रहे थे। हुड्डा ने भाजपा सरकार को भ्रष्ट करार देते हुए नौकरियों से लेकर जमीनों व खनन मामले में फैले भ्रष्टाचार की पोल खोली।

 उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के दौरान भाजपा सरकार की चार्जशीट तैयार की है और लोकसभा चुनाव में इस चार्जशीट को लेकर लोगों के बीच जाएंगे। हुड्डा ने भाजपा पर नौकरियां बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना अवैध धन के हर जिले में करोड़ों रुपए के पार्टी दफ्तर नहीं बनाए जा सकते। भाजपा नेता कभी पार्टी तो कभी मुख्यमंत्री के नाम पर पैसे इकट्ठे कर रहे हैं। कि.मी. स्कीम में घोटाला, माइङ्क्षनग में घोटाला, दाल-रोटी स्कीम में घोटाला, अरावली मामले में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला हुआ और सरकार चुप है।
 

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर एक रुपया भी कहीं नहीं लगा। सरकार कर्मचारियों का एच.आर.ए. भी हजम कर गई। लोकसभा चुनाव लडऩे के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरी कोई इच्छा नहीं है, लेकिन पार्टी यदि  आदेश करेगी तो मना नहीं करूंगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर 154 वायदों में से एक भी पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री लोकसभा का चुनाव लड़ते हैं तो स्वागत है। मैैं उनके बराबर चुनाव लडऩे को तैयार हूं। उन्होंने सुझाव दिया कि लोकसभा चुनाव में 2009 के नतीजे दोहराए जाएंगे। उस समय कांग्रेस की 10 में से 9 सीटें आई थीं। इस बार सभी 10 सीटें आने की उम्मीद है। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के सभी दिग्गजों को चुनाव लड़वाने का प्रयोग किया जा सकता है।

इसमें कोई हर्ज नहीं है। उन्होंने माना कि कांग्रेस का जिला व ब्लॉक स्तर पर संगठन नहीं है, लेकिन साथ ही कहा कि इसके बावजूद पार्टी धरातल पर मजबूत है। विधानसभा में विपक्ष का नया नेता चुनने से जुड़े सवाल पर कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कोई एक सर्वमान्य नाम तय होगा, लेकिन पार्टी की प्राथमिकता फिलहाल लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पूरी तरह से सक्षम है और किसी भी तरह की गठबंधन की जरूरत नहीं है, यदि राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का कोई गठबंधन होता है तो इसका फायदा हरियाणा को भी मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने देशद्रोह की धारा का गलत प्रयोग किया है। वहीं, उन्होंने कहा कि शहीदों के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस में किसी बड़े नेता को शामिल किए जाने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में पहले ही काफी दिग्गज नेता हैं, इसलिए किसी अन्य दिग्गज नेता को पार्टी में शामिल किए जाने की जरूरत नहीं है।

Shivam