करनाल में ''वर्ल्ड ब्लड डोनर डे'' का विशाल आयोजन, SP रंधावा ने की शुरुआत

6/14/2017 12:44:41 PM

करनाल (कमल मिड्ढा):लोग समय समय पर ब्लड डोनेट करते रहते हैं। इसे करने से न केवल दूसरों की जिंदगी बचती है, ब​ल्कि अपने को भी कई फायदे होते हैं। एेसा ही नेक काम हरियाणा की करनाल पुलिस व डॉक्टर्स द्वारा कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल में किया गया।

यहां करनाल पुलिस ,IMA ,IDA एवं MR एसोसिएशन के सांझे सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसकी शुरुआत करनाल के एस.पी. जशनदीप सिंह रंधावा ने मुख्य अतिथि के रूप में की।

इतना ही नहीं एस.पी. रंधावा के साथ बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व डॉक्टर्स ने भी रक्त दान किया।