सीएम खट्टर का बड़ा ऐलान, कुरुक्षेत्र में बनेगा विशाल सिख म्यूजियम

12/3/2019 6:50:02 PM

कुरुक्षेत्र(रंदीप): धर्मनगरी कुुरुक्षेत्र में प्रदेश सरकार एक बड़ा सिख म्यूजियम बनाएगी। इसकी घोषणा आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में चौथे अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का विधिवत शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। उन्होंने कहा कि  एक विशाल सिख म्यूजियम की कुरुक्षेत्र में स्थापना की जाएगी। इसके लिए  गुरुद्वारा छठी पातशाही से बातचीत कर जगह चिन्हित कर ली गई है। 



उन्होंने कहा कि इस धर्मनगरी का आठ सिख गुरु भ्रमण कर चुके हैं। कुरुक्षेत्र के साथ समाज के लोगों की काफी आस्था जुड़ी हुई है। खट्टर ने कहा कि जल्द ही यहां पर म्यूजियम बनाया जाएगा। हरियाणा की सांस्कृतिक राजधानी के रुप में विख्यात हैरीटेज सिटी में प्रदेश सरकार पहला सिख म्यूजियम स्थापित करने की तैयारी में है। सिख म्यूजियम बनने के बाद देश दुनिया से जिले में आने वाले सिख धर्म में आस्था रखने वालों और शोधार्थियों को लाभ मिलेगा।



बता दें कि कुरुक्षेत्र में आठ सिख गुरुओं के आने के प्रमाण मिलते हैं। सिर्फ दूसरे और पांचवें गुरु महाराज को छोड़कर अन्य 8 सिख गुरु कुरुक्षेत्र आ चुके हैं। कुरुक्षेत्र के अलावा हरियाणा में और भी ऐसे कई स्थान हैं, जहां सिख धर्मगुरुओं के चरण पड़े। 

Edited By

vinod kumar