पिहोवा में जनक्रांति रैली के मंच पर हुड्डा के समर्थन में दिग्गज हुए एकजुट

9/10/2018 8:48:19 AM

पिहोवा(पुनीत सेंगर): कांग्रेस की जनक्रांति रथ यात्रा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र सिंह हुड्डा अपने छठें पडाव के तहत विधानसभा पिहोवा में पहुंचे। यहां पहुंचने पर रैली के आयोजक पूर्व वित्तमंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा व प्रदेश सचिव मंदीप सिंह चट्ठा ने उनका जोरदार स्वागत् किया। इस रैली में उमडी भीड ने जहां हुड्डा के जनमानस में प्रभाव को दर्शाने का काम किया। वही पहली बार जनक्रांति रथ यात्रा रैली के मंच से पहली बार कांग्रेस के दिग्गज हुड्डा के साथ एकजुटता दिखाते नजर आए। 

हुड्डा के रथ पर एक कोने पर हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा थे तो दूसरी और पूर्व कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नवीन जिन्दल थे। साथ में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष फूल चन्द मुलाना, विधायक गीता भुक्कल, कुलदीप शर्मा,  मंदीप, विधायक राव दान सिंह, निर्मल सिंह,  विरेंदर सिंह, कैलाशो सैनी, मेवा सिंह सहित कई नेताओं ने रथ से रैली में आए लोगों का अभिवादन किया। भूपेन्द्र हुडडा ने रथ पर खडे होकर ही रैली स्थल मे प्रवेश किया और हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया। उन्होंने रैली में उपस्थित लोगों का सबसे पहले धन्यवाद किया और कहा कि जनक्रांति रथ यात्रा सबसे बडी रैली महेन्द्रगढ का रिकार्ड पिहोवा की रैली तोड चुकी है। 

यहां के लोगो के स्नेह और साथ ने एक नया रिकार्ड हरमोहिन्द्र सिंह चटठा के सर्मथन मे कायम कर डाला है। अपने अभिववादन मे उन्होने कहा कि जनता का आज का पसीना हरियाणा की राजनिती मे रंग लेकर आएगा। यह पसीना जो आज जनता ने रैली मे पहुंचने पर रैली मे बहाया है वही उनके काम आएगा। कांग्रेस के सत्ता मे आते ही सबसे पहले आम आदमी की सुध ली जाएगी क्योंकि भाजपा के शासनकाल में आम आदमी को कहीं पीछे धकेल दिया गया है। किसान बर्बादी के कगार पर पहुंचकर मर रहा है। जी.एस.टी. के नाम पर कृषि यंत्रो व खाद बीजों पर जो टैक्स लगाया गया है वह किसी भी सूरत मे व्यवाहारिक नही है। 

व्यापारियों पर अनाप शनाप टैक्सों का भार डालकर उसे दबा दिया गया है। डीजल व पैट्रोल के दाम एक नया रिकार्ड बना चुके है। सरकारों का काम कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का होता है लेकिन भाजपा की है पहली सरकार है जोकि पक्के कर्मचारियों को कच्चा कर रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता के सहयोग और उमडे जनसैलाब ने पिहोवा की इस पवित्र भूमि से समय ला दिया है कि अब भाजपा की सरकार को उखाड फैंकने से कोई नही रोक सकता।

हुडडा ने कहा कि सत्ता मे आने के बाद वे बुजुर्गो की पैंशन 3000 रूपए, आधे दाम पर फुल बिजली पहले की तरह सभी वर्गो की कर्ज माफी, हर जिले मे प्रतिभवान बच्चों के लिए ट्रेनिंग सैंटर बनाए जाएंगे। उन्होने यह भी कहा कि प्रत्येक जिला स्तर पर सिविल सेवा कोचिंग सैटंर भी खोले जाएगे। अपने संबोधन के अंत में हुडडा ने कहा कि सभी रैलियों से बडी एक रैली दिसंबर में समस्त रैली के नाम से आयोजित की जाएगी। जोकि कांग्रेस की जीत और भाजपा की हार को सुनिश्चित करने का काम करेगी।


 

Rakhi Yadav