मानवता शर्मसार : गांव के युवक ने वृद्धा महिला के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

11/27/2021 12:47:18 PM

बहल : बहल क्षेत्र के अंतर्गत गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां गांव के ही युवक पर वृद्धा महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता महिला के पुत्र की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के पुत्र ने बताया कि घर पर सब लोग सोए हुए थे। रात को गांव का एक युवक उनके घर में घुस आया और उसकी माता के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी युवक घर से भाग गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल करवाया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana