उमस भरी गर्मी से लोग हो रहे परेशान, मानसून आने का लोग कर रहे है बेसब्री से इंतजार

7/18/2020 10:48:04 AM

गुडग़ांव : बढ़ती गर्मी से हर कोई परेशान दिखाई दे रहा है। मानसून की बारिश होने का हर कोई इंतजार कर रहा है। आसमान में बादल अवश्य छा जाते हैं, लेकिन बारिश नहीं होती। लोग बढ़ती उमस से भी परेशान हैं। हालांकि साईबर सिटी के तापमान में गिरावट अवश्य आई है, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

हालांकि पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। बादलों और धूप की आंख-मिचौली जारी रही। दोपहर में आसमान में गहरे काले बादल छा गए, जिससे लगने लगा कि अब बारिश अवश्य होगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। थोड़ी देर बार फिर से धूप निकल आई, जिससे सड़कों पर चलने वाले राहगीर भी परेशान हो गए। मौसम के जानकारों का कहना है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग पिछले कई दिनों से संभावनाएं व्यक्त कर चुका है कि मानसून की बारिश कभी भी शुरु हो सकती है, लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा। लोग उमस से बड़े परेशान हैं। 

Edited By

Manisha rana