दरिंदों ने दिव्यांग महिला से किया गैंगरेप, पीड़िता ने इशारों में बताई अापबीती (VIDEO)

8/19/2018 2:49:35 PM

यमुनानगर(सुमित अोबरॉय): थाना छप्पर के अधीन पडऩे वाले सरस्वतीनगर क्षेत्र के एक गांव में 2 दिन पहले एक विक्षिप्त महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला बोल व सुन नहीं सकती। पीड़ित महिला ने इशारों से अपने पिता को बुलवाने के लिए पति से कहा। शनिवार की शाम उसका पिता पहुंचा, तो महिला ने उन्हें आपबीती से अवगत करवाया। 

इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। महिला ने इशारों में बताया कि 3 युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। 26 वर्षीय महिला की शादी 2015 में थाना छप्पर के एक गांव में हुई थी। उसका पति मजदूरी करता है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक 17 अगस्त को महिला घर से बाहर खेतों की ओर गई थी। इस दौरान उसे 3 लोगों ने पकड़ लिया और खेत में खींचकर दुष्कर्म किया और फरार हो गए। 

बाद में किसी तरह महिला घर पहुंची और इशारों में अपने पति को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह उसकी बात नहीं समझ सका। अगले दिन महिला के पिता को बुलाया गया। क्योंकि वह उसके इशारों को समझ सकता था। शनिवार को उसका पिता घर पर पहुंचा, तो महिला ने अपनी आपबीती बताई। उधर, डी.एस.पी. बिलासपुर आशीष का कहना है कि शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया है। नामजद तीनों युवकों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Deepak Paul