डिप्टी सीएम की मौजूदगी में जजपा में शामिल हुए सैंकड़ो सदस्य

5/8/2022 9:44:32 PM

चंडीगढ़(धरणी): उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला  ने आज पंचकूला के जिला शहरी प्रधान ओपी सिहाग के नेतृत्व में  दलित नेता और पूर्व में  भाजपा के एससी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे ईश्वर सिंहमार, भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व पंचकूला जिला उपप्रधान बद्रीप्रसाद को जजपा का पटका पहना कर उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।  दुष्यंत चौटाला  ने पार्टी में  शामिल होने वाले  सभी  साथियो  का स्वागत किया तथा उनको बधाई देते हुए कहा कि पार्टी में उन सबको पूरा मान सम्मान मिलेगा । जजपा  शहरी जिलाप्रधान ओपी सिहाग ने भी सभी नए साथियो का पार्टी में स्वागत किया और उम्मीद जताई कि वें पार्टी की मजबूती करने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। सिहाग ने  कहा कि दलित नेता व समाज सेवी ईश्वर सिंहमार के साथ उनके सैंकडो समर्थकों के पार्टी में शामिल होने से पंचकूला में पार्टी को मजबूती  मिलेगी।

 इस मौके पर ईश्वर सिंहमार  ने कहा कि वे जजपा की नीतियों  व दुष्यंत चौटाला की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर जजपा में शामिल हुए हैं। ईश्वर सिंहमार जो कि पंचकूला के अलावा हरियाणा के दलित समाज मे एक जाना पहचाना व  लोकप्रिय  चेहरा है, उन्होंने  पार्टी नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि वे तथा उनके साथी पार्टी की मजबूती के लिए ईमानदारी के साथ काम करेंगे।

पार्टी में शामिल होने वालों में पीएनबी  के पूर्व सहायक जनरल मैनेजर हरीश अरोड़ा,  पंजाबी एकता मंच के वरिष्ठ नेता नरिंदर सेठी,  अजय शर्मा, युवा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चौहान, अमन चाहर, कुलदीप शर्मा, पूर्व में अधिकारी रहे धीरसिंह गोयत, गांव रामगढ़ से सचिन गोयल, सुनील बांगड़वा, राजबीर चौधरी ,युवा नेता गगन चड्ढ़ा व कई अन्य का नाम शामिल है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai