टोहाना: चढूनी सहित सैकड़ों किसानों ने दी गिरफ्तारियां, बबली पर केस दर्ज करने की मांग पर अड़े

6/5/2021 4:41:55 PM

टोहाना (सुशील): टोहाना में विधायक देवेंद्र बबली और किसानों के बीच का विवाद गहराता जा रहा है। इसी विवाद में शनिवार को थाने में जाकर गुरनाम चढूनी सहित सैकड़ों किसान टोहाना के सदर थाना पहुंचे और अपनी गिरफ्तारियां दी। किसान विधायक देवेंद्र बबली पर केस दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं।   



उधर, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत नेतृत्व में भी भारी संख्या में किसान गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले राकेश टिकैत ने कहा कि यहां की सरकार को गिरफ्तार करने का बहुत शौक है, इसलिए आज वे यहां गिरफ्तारी देने आए हैं। लोग आ रहे हैं, पुलिस वारंट बनाती रहे, बसें लगाती रहे और गिरफ्तार कर जेल भेजती रहे। वारंट पक्के में बनाए। 

Content Writer

vinod kumar