जेल में सजा काट रहे राम रहीम को भक्त भेज रहे हजारों की संख्या में राखियां

8/26/2018 11:11:47 AM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): सच्चा सौदा सिरसा डेरे के संचालक गुरमीत राम रहीम रोहतक जेल में दो दुष्कर्मों के मामले में सजा काट रहा है। आज के दिन ही उसे सीबीआई कोर्ट ने रेप के मामलों में दोषी करार दिया था और उसे पंचकूला में दंगा होने की वजह पंचकूला से रोहतक की सुनारिया जेल हेलीकॉप्टर से लाया गया था। आज रेप के दोषी राम रहीम को रोहतक जेल में एक साल हो गया है।

जेल में होने के चलते उनके भक्त उन्हें जेल में ही डाक से पहले जन्मदिन पर बधाई संदेश भेज रहे थे और अब राखी पर्व पर उन्हें हजारों की संख्या में राखियां भेज रहे है। डाकखाने के कर्मचारियों का इसकी वजह से काम और परेशानी बढ़ गई है। मुख्य डाकघर से रोजाना की डाक ऑटो रिक्शा में लानी पड़ रही है।

वही उनकी छंटनी और राम रहीम तक भेजने में बहुत समय लग जाता है। जेल प्रशासन भी सुरक्षा के लिहाज से राम रहीम के लिए आ रही डाको को सावधानी से चेक कर उनके पास भेज रहा है।
 

Rakhi Yadav