पलवल में यमुना पुल को लेकर 7 दिन से भूख हड़ताल, सरकार के खिलाफ जताया रोष

2/6/2018 7:17:56 PM

पलवल(दिनेश कुमार): पलवल के क़स्बा हसनपुर में यमुना नदी पर पुल बनवाने की मांग को लेकर 7 दिन एक युवक भूख हड़ताल पर बैठा है। भूख हड़ताल पर बैठे युवक का समर्थन शहर के हजारों लोगों ने किया। सभी ने बाजार बंद करके एकत्रित होकर शहर में एक विशाल जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों ने प्रदेश सरकार से यमुना नदी पर पुल बनवाने की मांग की। लोगों ने कहा कि अगर सरकार ने यमुना पुल नहीं बनवाया तो वह आने वाले चुनावों में चुनाव का बहिष्कार करेगें और किसी को भी वोट नहीं डालेगें।

वहीं, युवक पवन शर्मा की इस भूख हड़ताल को देखकर शहर के लोग भी उसके समर्थन में उतर आए है। उसके धर्म स्थल पर उसके साथ बैठ गए है। क्षेत्र के समाज सेवी रोहताश शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तीन वर्ष पूर्व यमुना नदी पर पुल बनाने की घोषणा की थी लेकिन आज तक पुल बनाने की बात तो दूर उनकी चर्चा तक नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि आमरण अनशन पर बैठे पवन शर्मा को सातवें दिन तक सरकार और प्रशासन द्वारा कोई बातचीत नही की गई। जिसके चलते वो प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी से भूख हड़ताल पर बैठे युवक की हालत बिगड़ गई। अनशन की जानकारी मिलते ही विपक्षी दल इनेलो के नेता पूर्व मंत्री जगदीश नायर ,विधायक केहर सिंह राजनीति की रोटियां सेंकने पहुंच गए। समिति के लोगो ने राजनीति का मंच ना बनाकर ब्रज परिक्रमा मार्ग में युमना नदी पर पक्का पुल निर्माण आंदोलन में शामिल होने की अपील की। रोहताश शर्मा ने बताया कि सरकार सिर्फ वोट के समय ही बड़े बड़े वादें करती है। बाद में किसी की कोई खेर खबर नहीं लेती।