बहादुरगढ़ में 30 घंटो के बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की भूख हड़ताल(Video)

5/3/2018 12:21:31 PM

बहादुरगढ़(प्रवीन धनखड़): बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की भूख हड़ताल 30 घंटे बाद खत्म हो गई है। नगर परिषद के अधिकारियों ने उन्हें जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म करवाई। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि अब वह 20 मई को प्रदेश के सभी मंत्रियों के आवासों का घेराव करेंगे।

दरअसल, सफाई कर्मचारी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और समान काम समान वेतन की मांग कर रहे है। साथ ही उन्होंने सरकार से 5 हजार रुपये जोखिम भत्ता लागू करवाने, एनपीएस स्किम रद्द करवाने, ठेका प्रथा बंद करवाने की मांग की है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर योजनाबद्व तरीके से आंदोलन आगे बढा रहे हैं।

अब कर्मचारी 8 मई को विशाल मशाल जुलूस निकालेंगे। 9, 10 और 11 मई को पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। 20 मई को प्रदेश के सभी मंत्रियों के आवासों का घेराव करेंगे। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सरकार ने इसके बाद भी उनकी मांगे नही मानी तो उनका ये आंदोलन और भी बड़ा किया जाएगा।

 

Rakhi Yadav