तेज रफ्तार तूफान ने मचाई तबाही, टूटे खंभे गिरी दीवारें

5/3/2018 3:59:33 PM

भिवानी(ब्यूरो): बुद्धवार को पश्चिम विक्षोभ के कारण हरियाणा में धूल भरी आंधी ने अपना कहर दिखाया। आंधी तूफान से सड़को के खंभे और मकान की दीवारें तक गिर गई। जिसके कारण दोपहर 3 बजे ही अंधेरा हो गए। यह तूफान 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आया। करनाल में अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नूंह और भिवानी में ओले भी गिरे, जिससे किसानों का गेहूं भीग गया। 


 

Rakhi Yadav