पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पहली बार पति और पत्नी बने जज, एक साथ लेंगे शपथ

11/27/2019 6:47:29 PM

डेस्क: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पहली बार पति और पत्नि जज बनेंगे। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में यह पहली बार होगा कि पति पत्नी हाईकोर्ट में जज के पद की शपथ एक साथ लेंगे।  बता दें कि हाईकोर्ट को 6 नए जज मिलने जा रहे हैं। इनमें हरियाणा के अशोक कुमार, संत प्रकाश, मीनाक्षी आई मेहता और पंजाब से कर्मजीत, विवेक पुरी व अर्चना पुरी का नाम शामिल है। दरअस, विवेक पुरी और अर्चना पुरी दोनों पति पत्नी है। 

दोनों पति पत्नी हाईकोर्ट में एक साथ जज नियुक्त होने जा रहे हैं। इससे पहले एक ऐसा ही मामला दिल्ली हाईकोर्ट में हुआ था, जब वर्ष 2009 में जस्टिस एके पाठक और उनकी पत्नी इन्द्रमीत ने एक साथ दिल्ली हाईकोर्ट जज के रुप में शपथ ली थी। कोर्ट ने 6 जजों के नाम क्लियर होने के बाद 27 सिंतबर को कानून मंत्रालय को मंजूरी के लिए दे दिए थे। वर्तमान समय में हाईकोर्ट में 55 जज कार्यरत हैं। जबकि प्रस्तावित जजों की संख्या 85 है । हाईकोर्ट में 4.7 लाख केस पैडिंग है। इनके अलावा अलावा हाईकोर्ट ने 5 वकीलों को भी हाईकोर्ट में जज बनाए जाने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट से की है।

Edited By

vinod kumar