पति-पत्नी ने चलती ट्रेन के आगे लगाई छलांग, दोनों की मौके पर मौत

11/28/2019 5:46:41 PM

यमुनानगर(सुमित): यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर पति पत्नी ने ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या। जीआरपी पुलिस ने मौके से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।वही इन दोनों की पहचान नीरज और निशा के रूप में हुई है जो कि आजाद नगर के नजदीक यमुना विहार के रहने वाले है , वही अभी तक इनकी आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है ।

 यमुनानगर के आजाद नगर के नजदीक यमुना विहार रहने वाले दम्पति नीरज और निशा ने रात यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर ट्रन के आगे कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। बताया जा रहा है कि नीरज पेशे से फोटोग्राफर था।नीरज  पत्नी बच्चो सहित परिवार से अलग रहता था।देर रात दोनो के बीच कुछ विवाद हुआ और अचानक वो रात घर से निकले और फिरोज़ पुर धनबाद एक्सप्रेस ट्रैन के आगे कूद गए। आत्महत्या के पीछे क्या कारण है उसका अभी तक पता नही चल पाया है। 

वही जीआरपी पुलिस अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि रात 12 बजे पति पत्नी ने ट्रेन के आगे आकर सुसाइड कर लिया। मौके पर मिले दस्तावेजों से इनकी पहचान नीरज और निशा के रूप में हुई है जो कि आजाद नगर के रहने वाले है इनके दो बेटे है ये परिवार से अलग पत्नी बच्चो के साथ रहता था। इनकी शिनाख्त परिजनों ने की है।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है । 

 

Isha