हरियाणा में पति की बेरहमी: पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट फिर खुद किया आत्महत्या का प्रयास

1/26/2024 11:31:54 AM

नारनौल (भालेंद्र यादव) : नारनौल के अटेली-कनीना सड़क मार्ग पर स्थित गांव कारिया बस स्टैंड पर अस्थाई रूप से रह रहे व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जबकि घायल को गंभीर अवस्था के चलते पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। आरोपी पति अपनी पत्नी के साथ गांव में किराए पर रहता था। वह मुख्य रूप से रेवाड़ी के जैनाबाद डहिना का निवासी है।

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी जिला के जैनाबाद डहीना निवासी केवल राम अपनी पत्नी मोना के साथ कारिया बस स्टैंड पर अस्थाई रूप से रह रहा था। वह यहां पर लकड़ी का काम करता था। वीरवार को किसी बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ उसकी कहासुनी हो गई। इस दौरान उसने लकड़ी काटने वाली आरी से पत्नी मोना का गला काट दिया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके के बाद उसने अपने गले पर भी आरी चला दी। वहीं डीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि मोना के पति ने उस पर तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी, वहीं खुद को भी घायल कर लिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana