एक साथ तीन मौतों से सिहर उठा पूरा गांव, पति ने पत्नी व दो मासूम बच्चों को मौत की नींद सुलाकर की खुदकुशी की कोशिश

12/7/2023 7:37:41 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़) : जिले के झांसा गांव में एक महिला व दो बच्चों की मौत से सनसनी फैल गई। पति ने अपनी पत्नी व दो मासूम बच्चों को जहर खिलाकर मौत की नींद सुला दिया। इतना ही नहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद भी फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन उसकी जान बच गई। उसका इलाज LNJP अस्पताल में चल रहा है। एक साथ तीन मौतों के बाद पूरा गांव सिहर उठा। बताया जा रहा है कि पति-पत्नि के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला रीना (30), रिया (साढ़े 3 साल) और क्रियांस (डेढ़ साल) गांव शांति नगर (कुरड़ी) के रहने वाले थे। महिला के भाई ने आरोप लगाया कि उसका जीजा राकेश कुमार (30) अमेरिका जाना चाहता था। इसलिए वो अपनी पत्नी पर आए दिन मायके से पैसे लाने की दबाव बनाता था, जिसके कारण झगड़े भी होते थे। उसने उसकी बहन को इसलिए बहुत प्रताड़ित भी करता था। इतना ही नहीं, उसके ससुराल के लोग भी उससे मारपीट भी करते थे। फिलहाल उसकी शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

राकेश के परिजन देवराज ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसकी शादी को 5 वर्ष हो चुके थे और वह एक निजी कंपनी में काम करता था। हादसे की सूचना मिलने पर  मृतकों को झांसा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सबको मृत घोषित कर दिया। जबकि राकेश को कुछ होश थी तो उसे उपचार के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल भेजा गया है। वहीं डॉक्टर नरेश सैनी ने बताया कि अभी पुलिस औपचारिकताओं में व्यस्त है। कागज पूरे होने पर पोस्टमार्टम होगा और तभी कारणों का खुलासा हो पाएगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Mohammad Kumail