केस वापस न लेने पर पति ने पत्नी को किया जलाने का प्रयास, गिरफ्तार

3/4/2021 8:49:22 AM

यमुनानगर : गांधी नगर थाना एरिया की दिव्या शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका पति कुलवंत शर्मा शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। 20 जनवरी, 2018 को उसके पति ने उसे बुरी तरह पीटा तो उसने शिकायत पुलिस को दी थी। उस समय रिश्तेदारों ने पंचायती समझौता करवा दिया था। तब से वह अपने घर में अपनी बेटी के साथ पति से अलग रहती है।

उसने अपने पति के खिलाफ कोर्ट में खर्चे का केस किया हुआ है। उसके पति ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने केस वापस नहीं लिया तो वह उसे सुनवाई से पहले जान से मार देगा। रात को वह अपनी बेटी के साथ अपने कमरे में सोई हुई थी कि अचानक उसके पति ने उसकी रजाई पर तेल डालकर एकदम से आग लगा दी, जिससे वह झुलस गई। आरोप है कि दिखावे के लिए उसके पति ने आग बुझानी शुरू की, जिससे उसके भी हाथ जल गए। इस दौरान वह बेहोश हो गई थी। बाद में जब उसे होश आया तो वह अस्पताल में थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा-307 का केस दर्ज कर लिया है।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana