पति ने ससुराल आकर पत्नी को चाकू मार खुद खाया जहर, गंभीर

10/18/2020 2:42:00 PM

बराड़ा : गांव तंदवाल में पति द्वारा अपने ससुराल में आकर पत्नी को चाकू मार घायल करने का मामला सामने आया है। फिलहाल घायल महिला को इलाज के लिए एम.एम. अस्पताल मुलाना में दाखिल करवाया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार गांव तंदवाल निवासी आरती का अपने पति के साथ विवाद तल रहा था जिसके बाद वह अपने दो बच्चों के साथ लगभग 3 महीने से अपने  मायके में ही रह रही थी। शनिवार शाम के समय उसका पति रवि निवासी गांव छौली उससे मिलने आया। किसी बात को लेकर उसने अपनी पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। जिसके बाद महिला को उसके परिजनों ने घायल अवस्था में इलाज के लिए एम.एम मुलाना में भर्ती करवाया। वहीं बताया जा रहा है कि पति रवि ने भी किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर रखा था जिस कारण वह बार-बार उल्टियां कर रहा था। जिसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। जिसके बाद एंबूलैंस से पति रवि को भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

क्या कहते हा एस.एच.ओ. बराड़ा
उक्त युवक ने पारिवारिक विवाद में पहले तेजधार हथियार से अपनी पत्नी को घायल कर दिया फिर स्वयं जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस पहले सी.एच.सी. बराड़ा प्राथमिक उपचार दिया गया फिर दोनों को एम.एम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जांच जारी है। 

Manisha rana