पत्नी की जगह काम पर गया था पति, करंट लगने से हुई मौत

10/3/2019 4:47:22 PM

हिसारः हिसार के बरवाला गांव में दोपहर को एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। भाजपा के बरवाला से विधानसभा उम्मीदवार सुरेंद्र पूनिया के नामांकन से पहले दो कर्मचारी झंडे लगा रहे थे। इस दौरान लोहे का पोल हजार वोल्ट की तारों से अचानक टच होने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया।

घायल व्यक्ति को जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक के बेटे मुकेश ने बताया कि उसकी मां सफाई कर्मचारी का कार्य करती है। उसने ये भी बताया मां की जगह पर उसका पिता काम पर गए हुए थे। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सत्ताधारी पार्टी सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रही है। वही संघ के कर्मचारियों ने उनका साथ दिय़ा।

निरंजन के बेटे मुकेश ने पुलिस को शिकायत देते हुए कार्यवाही करने की मांग की। बरवाला चौकी के इंचार्ज इंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों ने 10 लाख रुपए और सरकारी नौकरी की मांग की है।

 

Isha